Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow

होशंगाबाद नगर: गुप्ता नर्सिंग होम के पीछे बस्ती में निकला इंडियन रॉक पाइथन, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

शुक्रवार को करीब 3 बजे सर्प मित्र रवि टंडन से मिली जानकारी के मुताबिक नर्सिंग होम के पीछे स्थित एक बस्ती में सांप दिखाई देने की सूचना स्थानीय निवासी के द्वारा फोन करके दी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने देखा कि बस्ती मे पेड़ के ऊपर इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति का सांप बैठा हुआ था अचानक पेड़ पर सांप दिखाई देने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

MORE NEWS

बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रभक्ति का जुनून, तिरंगा थामे 21 किमी दौड़े युवा

पिपरिया से बनखेड़ी तक ‘रन फॉर नेशन’ मैराथन में दिखा युवाशक्ति और देशप्रेम का जोश

   स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ओ आव्हान पर पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का संचालन प्रारंभ किया गाया है को की 9 से 17 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। इसी क्रम में नर्मदापुरम जिले में संकल्प फाउंडेशन द्वारा रविवार को आयोजित ‘रन फॉर नेशन’ 21 किलोमीटर मैराथन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और युवाशक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण बनी। लगातार हो रही बारिश के बावजूद युवाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। हाथों में तिरंगा थामे प्रतिभागियों ने पिपरिया से बनखेड़ी तक लगभग 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। इस दौरान पूरा मार्ग भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजता रहा। मैराथन के आयोजन में खेल विभाग का भी सहयोग रहा। पिपरिया एवं बनखेड़ी ब्लॉक के खेल समन्वयक तथा उनकी टीम ने आयोजन में सहभागिता करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मैराथन का शुभारंभ माहेश्वरी महिला सोशल क्लब की पदाधिकारियों एवं महतारी जनकल्याण समिति की मातृशक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ के पूरे मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने धावकों का आत्मीय स्वागत किया। रामपुर में पूर्व सैनिक बलिराम अहिरवार एवं ग्रामीणों द्वारा प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई और उनका उत्साह बढ़ाया गया। वहीं ग्राम बाचावानी में सरपंच एवं ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

बनखेड़ी पहुंचने पर अटल बिहारी वाजपेयी चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने धावकों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद मैराथन का समापन बनखेड़ी स्थित वसुंधरा पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह के साथ हुआ। समापन समारोह में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा उन्हें राष्ट्रहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रभक्ति का जुनून, तिरंगा थामे 21 किमी दौड़े युवा पिपरिया से बनखेड़ी तक ‘रन फॉर नेशन’ मैराथन में दिखा युवाशक्ति और देशप्रेम का जोश स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ओ आव्हान पर पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का संचालन प्रारंभ किया गाया है को की 9 से 17 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। इसी क्रम में नर्मदापुरम जिले में संकल्प फाउंडेशन द्वारा रविवार को आयोजित ‘रन फॉर नेशन’ 21 किलोमीटर मैराथन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और युवाशक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण बनी। लगातार हो रही बारिश के बावजूद युवाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। हाथों में तिरंगा थामे प्रतिभागियों ने पिपरिया से बनखेड़ी तक लगभग 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। इस दौरान पूरा मार्ग भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजता रहा। मैराथन के आयोजन में खेल विभाग का भी सहयोग रहा। पिपरिया एवं बनखेड़ी ब्लॉक के खेल समन्वयक तथा उनकी टीम ने आयोजन में सहभागिता करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मैराथन का शुभारंभ माहेश्वरी महिला सोशल क्लब की पदाधिकारियों एवं महतारी जनकल्याण समिति की मातृशक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ के पूरे मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने धावकों का आत्मीय स्वागत किया। रामपुर में पूर्व सैनिक बलिराम अहिरवार एवं ग्रामीणों द्वारा प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई और उनका उत्साह बढ़ाया गया। वहीं ग्राम बाचावानी में सरपंच एवं ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। बनखेड़ी पहुंचने पर अटल बिहारी वाजपेयी चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने धावकों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद मैराथन का समापन बनखेड़ी स्थित वसुंधरा पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह के साथ हुआ। समापन समारोह में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा उन्हें राष्ट्रहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती

डोंगरवाड़ा-जासलपुर-निमसाड़िया में संयुक्त जांच, रेत से भरा डंपर जब्त

   कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में संयुक्त दल द्वारा 9 अगस्त 2026 को ग्राम डोंगरवाड़ा, जासलपुर एवं निमसाड़िया क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिंदबाबा मंदिर के पास डंपर क्रमांक MP 49 H 1166 को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पाया गया। जांच में सामने आया कि डंपर में ग्राम मनवाड़ा, तहसील माखननगर से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। इस पर संयुक्त दल द्वारा डंपर को मौके पर जप्त कर लिया गया तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नर्मदापुरम श्री देवेंद्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम श्री जितेंद्र पाठक एवं खनिज अधिकारी श्री दिवेश मरकाम के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी देहात श्रीमती ऊषा मरावी, तहसीलदार श्री सुनील शर्मा, खनि निरीक्षक श्री बसंत पाटिल सहित खनिज एवं पुलिस विभाग का अमला मौजूद रहा।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती डोंगरवाड़ा-जासलपुर-निमसाड़िया में संयुक्त जांच, रेत से भरा डंपर जब्त कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में संयुक्त दल द्वारा 9 अगस्त 2026 को ग्राम डोंगरवाड़ा, जासलपुर एवं निमसाड़िया क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिंदबाबा मंदिर के पास डंपर क्रमांक MP 49 H 1166 को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पाया गया। जांच में सामने आया कि डंपर में ग्राम मनवाड़ा, तहसील माखननगर से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। इस पर संयुक्त दल द्वारा डंपर को मौके पर जप्त कर लिया गया तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नर्मदापुरम श्री देवेंद्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम श्री जितेंद्र पाठक एवं खनिज अधिकारी श्री दिवेश मरकाम के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी देहात श्रीमती ऊषा मरावी, तहसीलदार श्री सुनील शर्मा, खनि निरीक्षक श्री बसंत पाटिल सहित खनिज एवं पुलिस विभाग का अमला मौजूद रहा। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

नागद्वारी में आस्था का सैलाब, पहले दिन 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर प्रशासन मुस्तैद, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल एवं यातायात व्यवस्थाओं की सतत निगरानी

    पचमढ़ी की सतपुड़ा वादियों में इन दिनों आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। शिव भक्ति को समर्पित नागद्वारी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के पहले ही दिन करीब 2 लाख श्रद्धालुओं ने नागद्वारी पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नर्मदापुरम कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन के मार्गदर्शन में पिपरिया एसडीएम श्री आकिप खान द्वारा नागद्वारी मेले की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासनिक अमला मेले के आयोजन से पहले ही पचमढ़ी में सक्रिय हो गया था। अधिकारी एवं कर्मचारी मैदानी स्तर पर मौजूद रहकर भीड़ प्रबंधन, दर्शन व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिले के प्रमुख एवं इतने बड़े आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए मेले में जिले के विभिन्न कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो की भी ड्यूटी लगाई गई है जो की प्रथम दिवस से ही पचमढ़ी में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे।

कलेक्टर ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन करने की अपील की:

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नागद्वारी मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों एवं व्यवस्थाओं का पालन करें तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से भीड़ में धैर्य बनाए रखने, प्रशासन एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करने, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने तथा स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था के साथ नागद्वारी पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाया जा सकता है।

सीईओ जिला पंचायत हिमांशु जैन ने मैदानी स्तर पर लिया व्यवस्थाओं का जायजा:

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन स्वयं मैदानी स्तर पर पहुंचे और मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रमुख मार्गों, भीड़ वाले क्षेत्रों तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यातायात, स्वच्छता, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को मौके पर देखा तथा आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य और यातायात तक पुख्ता इंतजाम

नागद्वारी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल एवं आपदा प्रबंधन की टीमें प्रमुख स्थानों एवं मार्गों पर तैनात की गई हैं। भीड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेले में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की गई है। विभिन्न स्थानों पर सहायता केंद्र एवं मदद के स्टॉल बनाए गए हैं, जहां तैनात कर्मचारी श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।

स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष फोकस:

नागद्वारी मेले में स्वच्छता व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गई है। प्रमुख स्थानों एवं मार्गों पर सफाई अमला तैनात किया गया है तथा कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर संदेश भी प्रदर्शित किए गए हैं। देश एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागद्वारी पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, यातायात एवं दर्शन व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि आस्था के इस बड़े आयोजन में प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध कराए जा सकें।

#narmadapuram  #panchmari CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh 
Madhya Pradesh Tourism

नागद्वारी में आस्था का सैलाब, पहले दिन 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर प्रशासन मुस्तैद, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल एवं यातायात व्यवस्थाओं की सतत निगरानी पचमढ़ी की सतपुड़ा वादियों में इन दिनों आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। शिव भक्ति को समर्पित नागद्वारी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के पहले ही दिन करीब 2 लाख श्रद्धालुओं ने नागद्वारी पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नर्मदापुरम कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन के मार्गदर्शन में पिपरिया एसडीएम श्री आकिप खान द्वारा नागद्वारी मेले की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासनिक अमला मेले के आयोजन से पहले ही पचमढ़ी में सक्रिय हो गया था। अधिकारी एवं कर्मचारी मैदानी स्तर पर मौजूद रहकर भीड़ प्रबंधन, दर्शन व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिले के प्रमुख एवं इतने बड़े आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए मेले में जिले के विभिन्न कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो की भी ड्यूटी लगाई गई है जो की प्रथम दिवस से ही पचमढ़ी में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे। कलेक्टर ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन करने की अपील की: कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नागद्वारी मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों एवं व्यवस्थाओं का पालन करें तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से भीड़ में धैर्य बनाए रखने, प्रशासन एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करने, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने तथा स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था के साथ नागद्वारी पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाया जा सकता है। सीईओ जिला पंचायत हिमांशु जैन ने मैदानी स्तर पर लिया व्यवस्थाओं का जायजा: श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन स्वयं मैदानी स्तर पर पहुंचे और मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रमुख मार्गों, भीड़ वाले क्षेत्रों तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यातायात, स्वच्छता, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को मौके पर देखा तथा आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य और यातायात तक पुख्ता इंतजाम नागद्वारी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल एवं आपदा प्रबंधन की टीमें प्रमुख स्थानों एवं मार्गों पर तैनात की गई हैं। भीड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेले में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की गई है। विभिन्न स्थानों पर सहायता केंद्र एवं मदद के स्टॉल बनाए गए हैं, जहां तैनात कर्मचारी श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष फोकस: नागद्वारी मेले में स्वच्छता व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गई है। प्रमुख स्थानों एवं मार्गों पर सफाई अमला तैनात किया गया है तथा कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर संदेश भी प्रदर्शित किए गए हैं। देश एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागद्वारी पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, यातायात एवं दर्शन व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि आस्था के इस बड़े आयोजन में प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध कराए जा सकें। #narmadapuram #panchmari CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Madhya Pradesh Tourism

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

🔹नर्मदापुरम में खाद्य विभाग की कार्रवाई: 338 किलो घी जप्त

🔹गोवर्धन और नंद कृष्णा घी के 4 नमूने जांच के लिए भेजे गए

➡️ नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने नर्मदापुरम में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा एवं कमलेश एस. दियावार ने नर्मदापुरम स्थित चाहत मार्केटिंग का औचक निरीक्षण किया।  

निरीक्षण के दौरान गोवर्धन घी एवं नंद कृष्णा घी में संदेह पाए जाने पर दोनों ब्रांड के 04 नमूने जांच हेतु लिए गए। जनहित को ध्यान में रखते हुए मौके पर 338 किलोग्राम घी को जप्त कर लिया गया। सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम प्रकरण प्रस्तावित किया जाएगा।  

विभाग द्वारा बताया गया कि दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले में इस प्रकार की जांच नियमित रूप से जारी रहेगी। मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

🔹नर्मदापुरम में खाद्य विभाग की कार्रवाई: 338 किलो घी जप्त 🔹गोवर्धन और नंद कृष्णा घी के 4 नमूने जांच के लिए भेजे गए ➡️ नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने नर्मदापुरम में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा एवं कमलेश एस. दियावार ने नर्मदापुरम स्थित चाहत मार्केटिंग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोवर्धन घी एवं नंद कृष्णा घी में संदेह पाए जाने पर दोनों ब्रांड के 04 नमूने जांच हेतु लिए गए। जनहित को ध्यान में रखते हुए मौके पर 338 किलोग्राम घी को जप्त कर लिया गया। सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम प्रकरण प्रस्तावित किया जाएगा। विभाग द्वारा बताया गया कि दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले में इस प्रकार की जांच नियमित रूप से जारी रहेगी। मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

नागद्वारी मेला-2026, पचमढ़ी

#narmadapuram 
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Tourism

नागद्वारी मेला-2026, पचमढ़ी #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Tourism

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

होशंगाबाद नगर: गुप्ता नर्सिंग होम के पीछे बस्ती में निकला इंडियन रॉक पाइथन, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू - Hoshangabad Nagar News