बक्सर: बीते 24 घंटों में पुलिस ने विभिन्न वाहनों के स्वामियों से वसूला 29,500 रुपयों का जुर्माना
Buxar, Buxar | Mar 18, 2024 पुलिस के द्वारा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान में विभिन्न वाहनों के स्वामियों से कुल 29,500 का जुर्माना वसूला गया. जिन लोगों से जुर्माना वसूला गया उन्होंने दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनी थी. चार पहिया वाहन चालकों ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था. इसके साथ ही आवश्यक कागजात नहीं लेकर चलने वालों से भी जुर्माना वसूला गया.