करछना: पचदेवरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की हुई मौत
करछना थाना क्षेत्र के पचदेवरा रेलवे क्रॉसिंग के पास मध्य प्रदेश से मजदूरी करने आए दो सगे भाइयों मांजू भूरिया पुत्र कम्मा एवं छोटा भाई रमसू की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों भाई बुधवार रात 9:30 बजे के करीब सब्जी लेने के लिए गए थे, लौटते समय हादसा हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।