करछना: किसानों की समस्याओं के संबंध में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा उपजिलाधिकारी करछना को सौंपा गया ज्ञापन
प्रयागराज के यमुना पार करछना तहसील परिसर में आज गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं जैसे किसानों की भूमि अधिग्रहण, निराश्रित पशुओं से बर्बाद हो रही खेती तथा बिजली बिल जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर उप जिलाधिकारी करछना को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई है।