करछना: काजीपुर से बच्चे का अपहरण कर सूखे कुएं में फेंकने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, बच्चा सकुशल हुआ बरामद
प्रयागराज के यमुनानगर नैनी थाना क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ले से बीते कल किशोर का अपहरण कर करछना क्षेत्र के नीबी गांव स्थित सूखे कुएं में फेंक दिया गया मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे की मदद से बच्चे को सकुशल बरामदकर आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधि कार्यवाही की गई है।