गंगापुर सिटी।
गोवर्धन महोत्सव के उपलक्ष्य में शिव विहार कॉलोनी स्थित दूध की डेयरी के पास बाबा भोलेनाथ एवं हनुमान मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के समस्त निवासियों ने मिलकर भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया।
कार्यक्रम में पंडित भोलू पंडित, नेमीचंद गुर्जर, गोपाल प्रजापत, विष्णु शर्मा, मुकेश गुर्जर सहित कॉलोनी के अनेक लोगों ने सहयोग किया। सभी कॉलोनीवासियों ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ अन्नकूट प्रसादी वितरण में भाग लिया।
इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा और लोगों ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।