सामरी कुसमी: जहां जरूरत नहीं थी, वहां बन गई 10 लाख की पुलिया
कुसमी सामरी शनिवार जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत कंजिया में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुलिया को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों और वार्ड पंच ने आरोप लगाया है कि जिस स्थान पर पुलिया का निर्माण कराया गया है, वहां इसकी कोई वास्तविक आवश्यकता नहीं थी, जबकि गांव में लंबे समय से सीसी रोड निर्माण की मांग की जा रही थी।