बहराइच: छोटी बाजार इलाके में यातायात पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
बहराइच शहर के छोटी बाजार इलाके में गुरुवार को यातायात पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण को बुलडोजर से हटा दिया गया। इस दौरान लोगो ने नाराजगी भी जताई। शहर में यातायात पुलिस और नगर पालिका परिषद की ओर से अतिक्रमण हटवाने का अभियान निरंतर जारी है। इस दौरान ईओ नगर पालिका व यातायात पुलिस की टीम मौजूद रही।