सैदपुर: बार एसोसिएशन की शिकायत के बाद एसडीएम ने रास्ते का निरीक्षण किया, ग्रामीणों से की पूछताछ
खानपुर के अनौनी गाँव में सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की सैदपुर बार एसोसिएशन की ओर से दिए गए प्रार्थनापत्र में अधिवक्ता आकाश सिंह द्वारा शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने शुक्रवार की शाम मौके पर पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण स्थल का जायजा लेने के साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली।