गिरिडीह: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पेंशन अदालत से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया
समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को 12 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पेंशन अदालत से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में उपायुक्त ने कहा कि पेंशनधारियों के समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। कई पेंशनधारियों के लंबित मामले को निष्पादित किया गया साथ ही अन्य लंबित मामलों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की ।।