गिरिडीह: डीसी के निर्देश पर राजस्व शिविर सूची जारी, पंचायत स्तर पर अब समस्या का समाधान होगा आसान
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार गुरुवार को 1 बजे डीसी ऑफिस से राजस्व शिविर की सूची जारी की गई।बताया गया कि गिरिडीह जिले के सभी अंचलों के पंचायतों में राजस्व से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब और सुगम बनाया जा रहा है। जिसके तहत जमीन का भूमि म्यूटेशन, मापी, पारिवारिक बंटवारा आदि मामलों की सुनवाई किया जाएगा।