गिरिडीह: डंडियाडीह में घर की छत पर मिली बच्ची की लाश, फंदे से झूलता शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका
संदेहास्पत परिस्थिति में पचंबा थाना क्षेत्र के डंडियाडीह में घर के छत पर एक बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस शुक्रवार को 10 बजे मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। बच्ची का शव कपड़ा सुखाने वाले रस्सी पर फंदे से झूलता हुआ पाया गया।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।