गिरिडीह: उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशनल सोसाइटी की योजनाओं की समीक्षा की
समाहरणालय सभागार में गुरुवार को 2 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव ने झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशनल सोसाइटी के अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की।बाद में समयबद्ध तरीके से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया।