गिरिडीह: गिरीडीह में सरदार पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, एकता और देशभक्ति का संदेश गूंजा
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को 8 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हुए जिला प्रशासन के द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौरान पपरवाटांड से जिला प्रशासन के द्वारा रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित की गई।जिसमें गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव ओर एसपी डॉ. विमल कुमार समेत तमाम अधिकारियों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और दौड़ लगाई।