सोनीपत: नई अनाज मंडी में पहुंचे राहुल गांधी ने कहा- मोदी सरकार ने बड़े उद्योगपतियों का ₹16 लाख करोड़ कर्जा किया माफ
सोनीपत की नई अनाज मंडी में बुधवार को पहुंचे कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी का कानून बनाया जाएगा। साथ ही उन्हें कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए कर्ज माफी कमीशन का गठन होगा। मोदी सरकार ने 10 साल में बड़े-बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रूपया कर्जा माफ किया है।