सोनीपत: पठानकोट एक्सप्रेस सहित 4 ट्रेनों का और हुआ परिचालन, सोनीपत रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाले यात्रियों को मिली राहत
पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन के साथ साथ रेलवे ने बुधवार को 4 ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। ये ट्रेन किसान आंदोलन की वजह से पिछले 35 दिन से कैंसिल थी। पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन के सोनीपत पहुंचने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन में सोनीपत से काफी यात्री पंजाब की तरफ आवागमन करते हैं।