जलेसर: पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए जलेसर तहसील कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
Jalesar, Etah | Feb 19, 2024 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस बीच परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के द्वारा सोमवार दोपहर के समय जलेसर तहसील कार्यालय में पहुंचकर हंगामा करते हुए एसडीएम जलेसर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान अभ्यर्थियों ने पुन: परीक्षा कराए जाने व पेपर लीक करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।