जलेसर: आरोपियों द्वारा घर में घुसकर महिला और युवक के साथ मारपीट गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में FIR दर्ज
Jalesar, Etah | Feb 19, 2024 भोजपुर गांव में आरोपियों द्वारा घर में घुसकर महिला और युवक के साथ मारपीट गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में FIR दर्ज हुई है। भोजपुर के रहने वाले सौदान सिंह पुत्र सूरजपाल ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी वीरपाल पुत्र रामसनेही निवासी गड़ी महराम थाना एत्मादपुर आगरा सहित दो अन्य आरोपियों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया