जलेसर: जलेसर पुलिस को मिली सफलता नामजद वारंटी आरोपी को उसके घर से किया गिरफ्तार
Jalesar, Etah | Feb 19, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वारन्टी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के चलते आज जलेसर पुलिस द्वारा वारंटी आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। जलेसर पुलिस द्वारा गिर्राज किशोर पुत्र धर्मजीत निवासी ग्राम कुंजलपुर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष जलेसर ने बताया कि आगे भी वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलता रहेगा