कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने समय-सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल पर लंबित कार्यों की जानकारी लेते हुए समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, जनदर्शन के लंबित आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करने तथा सारंगढ़ शहर की बंद स्ट्रीट लाइटों एवं नाली व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।