हरिद्वार: उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग ने मेला नियंत्रण भवन में की आलाधिकारियों और सफाई कर्मचारी यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक
शुक्रवार को उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग ने मेला नियंत्रण भवन में आलाधिकारियों और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के तत्काल निदान के आदेश दिए गए। यूनियनों ने कांवड़ मेले में अस्थाई तौर पर सफाई कर्मचारियों की संख्या 1000 से बढ़ाने की मांग की।