लालगंज: ददरी राजा गांव में लगा विशेष जांच शिविर, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला बल, 67 लोगों का हुआ एक्स-रे
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज की पहल पर लालगंज क्षेत्र के ददरी राजा गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष जांच शिविर का सफल आयोजन मंगलवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे किया गया। शिविर में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 67 संदिग्ध मरीजों का एक्सरे किया गया। यह शिविर जिला क्षय रोग अधिकारी के कुशल निर्देशन में आयोजित हुआ।