हथुआ: ज़मीन विवाद केस की जांच अब सीआईडी के पास, विधायक पप्पू पांडेय समेत कई नामजद
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में दर्ज एक हाई-प्रोफाइल और गंभीर आपराधिक मामले की जांच अब अपराध अनुसंधान विभाग को सौंप दी गई है। बिहार सरकार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे आगे की तहकीकात के लिए सीआईडी के हवाले करने का बड़ा फैसला लिया है। इस मामले में सत्ताधारी दल जदयू के कुचायकोट से विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय का भी नाम शामिल है।