मारवाड़ जंक्शन: पाचेटिया गांव में एक रहवासी मकान में हुई लाखों की चोरी, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
पाचेटीया गांव के एक रहवासी मकान में अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़ अलमारी में रखे लाखों रुपए के चांदी के गहने एवं नकदी लेकर फरार हो गए मकान मालिक भेराराम की सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है तो वही लगातार चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश है