सैदपुर: फोरलेन पर अंधेरे में अवैध तरीके से खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, अधेड़ की मौत के बाद चीख-पुकार, लोगों में आक्रोश
खानपुर थानाक्षेत्र के सिधौना बाजार में सोमवार की देर रात गोरखपुर वाराणसी फोरलेन पर खड़े ट्रक में पीछे से एक बाइक के टकरा जाने से 42 वर्षीय अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही घायल अधेड़ की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।