बजाग: बजाग थाना क्षेत्र के पडरिया डोगरी में खनिज विभाग ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी
Bajag, Dindori | Feb 21, 2026 डिंडौरी जिले के बजाग थाना क्षेत्र के पडरिया डोगरी के पास अवैध रेत परिवहन करते हुए खनिज विभाग ने ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी और बजाग पुलिस को सुपुर्द किया । जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 10:30 बजे खनिज विभाग ने ट्रैक्टर और ट्राली को रोका मौके पर रॉयल्टी में तकनीकी गड़बड़ी होने के चलते खनिज विभाग ने कार्यवाही को लेकर बजाग पुलिस को ट्रैक्टर ट्राली को सुपुर्द किया ।