अरनोद: पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, अरनोद में वार्डवार संवाद के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
पंचायत राज चुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अरनोद मंडल में तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने वार्डवार बैठकें आयोजित कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बैठकों में पंचायत समिति चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया गया। भाजपा अरनोद मंडल अध्यक्ष बालूराम डांगी ने बताया कि संवाद कार्य