मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जितेंद्र खैरा (प्रधान सरपंच ऐसोसिऐसन) एंव बजिंद्र खैरा (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा) के आवास पर पहुंचकर जताया शोक, चौ. पृथ्वी सिंह के निधन पर परिवार को दी सांत्वना।
हरियाणा फ़ास्ट न्यूज से विजय कौशिक की रिपोर्ट :
कुरुक्षेत्र (विजय कौशिक) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां सेक्टर-3 स्थित आवास नंबर 600 पर उन्होंने हरियाणा प्रदेश सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एवं लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव खैरा के सरपंच जितेंद्र खैरा के दादा चौधरी पृथ्वी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना दी।
गौरतलब है कि जितेंद्र खैरा और युवा भाजपा नेता बजिंद्र खैरा की कुरुक्षेत्र जिले की राजनीति एवं संगठन में सक्रिय भूमिका रही है। बजिंद्र खैरा वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचकूला के जिला प्रभारी हैं। दोनों ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा के पक्ष में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी राजनीतिक और संगठनात्मक सक्रियता के चलते खैरा परिवार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भी अच्छे संबंध रहे हैं।
इस अवसर पर युवा भाजपा नेता एवं युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचकूला जिला प्रभारी बजिंद्र खैरा, प्रदीप कलतगड़िया, अजेब सरपंच हलालपुर, अमित सैनी पौंकी, नगर पार्षद दुष्यंत बख्शी, रामपाल पाली, गोपाल राणा तंगौर, तुषार सैनी एवं बलवंत सरपंच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Thanesar, Kurukshetra | Nov 21, 2026