सिमरिया: पन्ना: 'चिलिंग चार्ज' के नाम पर लूट करने वाले दुकानदारों की खैर नहीं, MRP से ज्यादा वसूला तो होगी कार्रवाई
Simariya, Panna | Apr 28, 2026 भीषण गर्मी के बीच ठंडी कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतल MRP से महंगे दाम पर बेचने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं। नापतौल निरीक्षक अर्चना मिश्रा ने सख्त चेतावनी दी है कि फ्रिज के नाम पर अतिरिक्त वसूली कानूनन अपराध है। उल्लंघन करने वालों पर अब सीधी कार्रवाई और भारी जुर्माना होगा। जागरूक बनें, प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे न दें!"