सिराथू: टांडा पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में छह लोग हुए घायल
सैनी थाना क्षेत्र के टांडा गाँव के पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है।घटना में दोनों बाइक पर सवार छ लोग घायल हो गए हैं।फतेहपुर के मनोज बेटी शिवमलती के साथ सातों से लौट रहे थे।पइंसा के रवि मोहनी, अंश और सरोज के साथ दूसरी बाइक पर थे।सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कड़ा भेजा गया था, मंगलवार को जिलाअस्पताल भेजा गया है।