सिराथू: कमालपुर सब्जी मंडी के पास बाइक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, दो लोग हुए घायल
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कमालपुर सब्जी मंडी के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने सवारी लेकर जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया है।घटना में ई-रिक्शा पलट गया है,दो लोग घायल हुए हैं।घायल हुए दोनों लोग बुजुर्ग हैं।घायल कड़ा की आसमा बेगम और अजीजपुर के श्यामलाल को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा इलाज के लिए भेजा है।सोमवार दूसरी पहर की घटना है।