वारासिवनी: दीपावली पर बाजार में दिखी रौनक, जमकर हुई खरीदारी; देर रात तक गुलजार रहीं नगर की सड़कें,
दीपावली पर्व को लेकर नगर के बाजार में रौनक छाई रही। सुबह से देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने मिठाई, फूल-माला, कपड़े, पटाखे, रंगोली, सिंघाड़ा सहित पूजन एवं सजावट की सामग्री की जमकर खरीदारी की। ग्राहकों की चहल-पहल से नगर की सड़कें गुलजार नजर आईं। त्योहार को लेकर व्यापारियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।