जगदलपुर: दलपत दीपोत्सव की तैयारी में नगर निगम लगातार स्वच्छता हेतु श्रमदान में जुटा, महापौर के साथ शहरवासियों ने किया श्रमदान
जगदलपुर:- आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दलपत सागर में आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर नगर निगम जगदलपुर द्वारा लगातार सफाई एवं श्रमदान अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को भी दलपत सागर परिसर में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के बैनर तले आयोजित इस अभियान में नगर निगम का अमला, विभिन्न समाजों के प्रमुख, स