बच्चों के पोषण में मिले कीड़े
धौलपुर:- जिले में कुपोषण मिटाने और 3 से 6 वर्ष के मासूम बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का दावा करने वाली एक संस्था ही बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करती नजर आ रही है। मामला बाड़ी ब्लॉक के पडोरपुरा आंगनवाड़ी केंद्र का है।
ग्रामीणों ने बताया की आंगनवाड़ी केंद्र पर Vedanta group and IPE Global CKD संस्था द्वारा बालवर्धन प्रोजेक्ट के तहत 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए न्यूट्रीबार वितरित किए गए थे। जब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और परिजनों ने पैकेट खोलकर बच्चों को देने के लिए निकाले, तो न्यूट्रीबार में जिंदा कीड़े रेंगते हुए मिले।
#DholpurNews #highlightseveryone #highlight #followerseveryone #follower