खूंटपानी: ऊपर लोटा गांव में बारिश से घर धंसने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मातम पसरा
पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत खुंटपानी प्रखंड के ऊपर लोटा गांव में बारिश से घर धंसने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें कमजोर हो गई थी। इसी दौरान गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे सुखलाल पाड़ेया का कच्चा मकान अचानक धंस गया। जिसमें बुजुर्ग सुखलाल पाड़ेया उस मलबे में दब गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौ