सारठ: गोपलारायडीह की विधवा ने थाने में आवेदन देकर 24 अप्रैल को पति की मौत पर कानूनी कार्रवाई की मांग की
Sarath, Deoghar | Apr 29, 2026 गोपलारायडीह की विधवा प्रमिला बास्की ने थाने में बुधवार शाम 6 बजे आवेदन देकर बीते 24 अप्रैल को चोभा में डूबने से पति की हुई मौत पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में जिक्र है, पति ही घर का कमाऊ पुरुष था, 3 छोटे छोटे बच्चे हैं, पेट भरने की परेशानी है, बच्चों को छोड़ वो काम भी नहीं कर सकती है। विधवा ने सरकारी मुआवजा के लिए कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है