बरकागाँव: बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम के बाबूपारा में दो बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या
बड़कागांव: प्रखंड के बादम पंचायत अंतर्गत ग्राम बाबूपारा में घर में घुस कर बुजुर्ग दंपत्ति की बीती रात निर्मम हत्या कर दी गई। बाबूपारा निवासी शिक्षक रामविलास दास के पिता वकील राम लगभग 80 वर्ष एवं माता झूनिया देवी 60 वर्ष की निर्मम हत्या अज्ञात लोगों के द्वारा कर दी गई। घटना की जानकारी आस पास के लोगों को सुबह 6 बजे हुई। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका।