खलीलाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के तहत संतकबीरनगर पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया, विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संतकबीरनगर पुलिस द्वारा जनपद भर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम