लोहरदगा: लोहरदगा उप विकास आयुक्त: शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, छूटे बच्चों का नामांकन कराएं
लोहरदगा उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे “पंचायत कर गोइठ” कार्यक्रम (29वां) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं के साथ विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।