हुज़ूर: भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में खेत में काम करते पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत
Huzur, Bhopal | Aug 14, 2026 भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में खेत में काम करते समय करंट लगने से पिता पुत्र की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब 18 वर्षीय आशीष खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान वह वहां खुले पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने पहुंचे पिता ब्रजमोहन भी करंट की चपेट में आ गए।