📢प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई की श्रृंखला में आज 11 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा की अध्यक्षता में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बलवीर रमन ने आवेदकों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आवेदक अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे।
#anuppur
@jansamparkmp
Anuppur, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026