गभाना: तहसील में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन विक्रेताओं के लिए अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा का सजीव प्रसारण देखा गया
गभाना तहसील सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राशन विक्रेताओं के लिए अतिरिक्त लाभांश की घोषणा का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। बरौली विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र के राशन विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।