कैमूर में बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ रतवार,मोहनिया पंप हाउस, बेलौड़ी,कुदरा और राजेश्वर नगर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मोहनिया विधायक श्रीमती संगीता कुमारी भी डीएम के साथ मौजूद रहीं। विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और लोगों की समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई को लेकर चर्चा की।
डीएम ने संवेदनशील स्थलों की 24 घंटे निगरानी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत-बचाव शुरू करने के निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार जलस्राव लगातार घट रहा है और स्थिति नियंत्रण में है।