DSP साइबर ने वृहद आश्रय गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश
कैमूर/भभुआ
पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) कैमूर द्वारा दादर स्थित वृहद आश्रय गृह का भ्रमण और सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था, आवासितों को मिलने वाली सुविधाओं और रख-रखाव का विस्तृत जायजा लिया गया। इस दौरान संस्था प्रभारियों और सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।