पूर्व विधायक अशोक सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा, प्रशासन से तेज राहत की मांग
रामगढ़/कैमूर। रामगढ़ के पूर्व विधायक अशोक सिंह ने गुरुवार को लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ प्रभावित गोरार, सरियांव, मछनहटा, कुशहरिया और निपरान गांवों का निरीक्षण किया।
इस दौरान मसौढा पंचायत के मुखिया संजय सिंह उर्फ बब्बू सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की।
पूर्व विधायक ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से बात कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज करने और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।