➡️ जिला पंचायत सीईओ श्री जायसवाल ने #जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पानी सहित अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान उन्होंने कई प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर मौके पर ही निराकरण कराया, वहीं शेष मामलों में समय-सीमा तय करते हुए अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसडीएम डॉ.अभिजीत सिंह ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
➡️ कुआं धसने से हुए नुकसान की जांच के निर्देश
जनसुनवाई में आमला तहसील के ग्राम जामदेहीकला निवासी किशन यादव ने गन्ने की फसल काटने की धमकी दिए जाने की शिकायत की, जिस पर उन्होंने आमला एसडीएम को जांच कर आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। प्रभातपट्टन तहसील के ग्राम वायगांव निवासी संतोष ने ई केवाईसी गलत किए जाने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होंने मुलताई एसडीएम को जांच कर समय सीमा में आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। आमला तहसील के ग्राम केहलपुर निवासी रवि बोबड़े ने खेत में खोदा गया कुआं धस जाने से हुए नुकसान की जांच कराकर शासन से मुआवजा राशि प्रदाय किए जाने के संबंध में आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर उन्होंने आमला तहसीलदार को जांच कर आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।
➡️ अवैध कब्जा पाए जाने पर हटाने के दिए निर्देश
जनसुनवाई में ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ के ग्रामीणों द्वारा ग्राम के प्रमुख जल स्रोत इमलीझिरा तालाब में मवेशियों को पानी पिलाने का रास्ता बंद किए जाने के संबंध में शिकायत की। प्राप्त आवेदन पर उन्होंने जनपद सीईओ को जांच कर ग्रामीणों की समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। ग्राम पुरा बोरगांव निवासी अंजन पवार ने निजी भूमि पर मकान तोड़कर अवैध निर्माण करने तथा कब्जा हटाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने आमला एसडीएम और नायब तहसीलदार को जांच कर नियम अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
गजपुर निवासी विनोद धुर्वे द्वारा त्रुतीपूर्ण बटवारा सुधारने के आवेदन पर उन्होंने बैतूल एसडीएम को जांच कर आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम सोनतलाई निवासी करण सिंह द्वारा जमीन के रिकॉर्ड की नकल नहीं मिलने के संबंध में दिए आवेदन पर उन्होंने आमला तहसीलदार को आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। बैतूल निवासी गेंदु बड़ोदे द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो चलाने से रोके जाने संबंधी आवेदन पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को जांच कर आवेदक की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Nov 10, 2026