Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

लाइफ जैकेट उतारी, बोट पर किया स्टंट._कुछ हुआ तो बदनाम होगी झील...Nainital #gkmnews उगतराखण्ड की नैनीझील में सैलानी न केवल नौकायन कर रहे हैं बल्कि वो जान हथेली में लेकर बोट में जानलेवा स्टंट भी कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए लगाई गई जल पुलिस का कोई अता पता नहीं दिखा। नैनीताल की विश्व विख्यात नैनीझील में देश दुनिया से आए पर्यटक नौकायन का आनंद लेना अपनी पहली पसंद मानते हैं। झील में चप्पू और पैडल वाली नाव/बोट चलती हैं। चप्पू वाली को तो नाविक चलाते हैं, लेकिन पैडल वाली को खुद पर्यटक बीच झील में लेकर जाते हैं। नाविकों की सख्ती के कारण चप्पू वाली बोट के पर्यटक तो अनुशासन में रहकर लाइफ जैकेट भी पहनते हैं, लेकिन ये अनुशासन आपको पैडल बोट में देखने को नहीं मिलता। शुक्रवार दोपहर कुछ पर्यटकों ने पैडल बोट किराए पर ली और बीच झील में घूमते हुए निकल गए। यहां तक तो ठीक था, लेकिन उसके बाद जो हुआ वो खतरे से खाली नहीं था। बिना लाइफ जैकेट पहने ये पर्यटक दो पैडल बोटो में इधर से उधर करने के साथ बोट में खड़े होकर फोटोग्राफी करने लगे। हैरानी की बात ये है कि इन्हें न तो पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तैनात जल पुलिस ने टोका और न ही किसी नाविक ने टोका। अब ऐसे में कोई हादसा होता है तो ये जिम्मेदारी किसकी होगी ? झील में पहले ही लगातार लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है। #NainitalLake #TouristSafety #LifeJacket #BoatingSafety

Haldwani, Nainital | Jul 4, 2026