सरीला: चिकासी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित अभियुक्त को मंगरौठ मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना पुलिस की टीम ने दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी अभियुक्त को चिकासी थाना क्षेत्र के मंगरौठ मोड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।