बीरपुर: मुंगेर प्रमंडल के क्षेत्रिय अपर निदेशक ने बीरपुर पीएचसी का किया औचक निरीक्षण
गुरुवार को मुंगेर प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ विरेंद्र कुमार ने बीरपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओटी रूम, लेबर रूम, प्रसव कक्ष,शौचालय आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान दो एएनएम बिना ड्रेस की उपस्थित मिली। इसको लेकर पीएचसी के प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।