बीरपुर: नौला पंचायत में खरीफ किसान चौपाल का हुआ आयोजन
बुधवार को बीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत के दुग्ध समिति भवन में खरीफ किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुग्ध समिति के अध्यक्ष राम सेवक प्रसाद सिंह ने की।इसमें कृषि विभाग के बीटीएम वैभव कुमार ने खरीफ किसान चौपाल अन्तर्गत खरीफ मौसम में होने वाली खेती, बीज टीकाकरण, मिट्टी जांच, बीज उपचार, मोटे अनाज मडुवा ,सामा ,कोदो कौनी की जानकारी दी गई।